फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा, 14 की मौत

विज्ञापन
फोटो-21- पलटा कंटेनर जमा भीड़ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर-मल्लावां मार्ग पर रविवार रात मवेशियों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 14 मवेशियों की मौत हो गई। जबकि अन्य मवेशी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मवेशियों का इलाज कराकर गोशाला में छुड़वा दिया। मृत मवेशियों का पीएम कराकर शव दफन करा दिए गए।
विज्ञापन

मेंहदीपुर मार्ग पर कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर के पास से गंगा एक्सप्रेस बन रहा है। रविवार रात की मवेशियों से भरा एक कंटेनर यहां पलट गया। सोमवार सुबह खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने कंटेनर पलटा और अंदर मवेशी भरे देखे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को बाहर निकाला।
कंटेनर के अंदर 35 मवेशी निकले। जिसमें 14 की मौत हो चुकी थी। जबकि 21 घायलावस्था में थे। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने घायल मवेशियों का इलाज किया। इसके बाद उन्हें गोशाला में छुड़वा दिया। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर शव दफन कर दिए गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी कहीं से लादकर ले जाए जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें