फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सीएमओ को अनुपस्थित मिले तीन डॉक्टर

विज्ञापन
फोटो-06- हरपालपुर सीएचसी में डॉक्टर हसामुद्दीन से जानकारी लेते सीएमओ डॉ राजेश कुमार तिवारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पी-06
विज्ञापन

सीएमओ को अनुपस्थित मिले तीन डॉक्टर
- नोटिस देकर मांगा जाएगा जवाब, परिसर में सफाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां तीन डॉक्टर बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए उन्हें नोटिस देकर जवाब तलब करने की बात कही।
सीएमओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी सवायजपुर सीएचसी पहुंचे, तो अस्पताल में केवल अधीक्षक ही मौजूद मिले। अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टर सर्वेश अवकाश पर हैं। डॉ. प्रतिभा की रात में ड्यूटी थीं लेकिन डॉक्टर रितु, डॉक्टर मुजीब, डॉक्टर अजय नहीं हैं। इस पर सीएमओ ने कहा कि संडे है फिर भी आवास पर मिलना चाहिए था। यदि आवास पर नहीं हैं या जिले से बाहर हैं तो उसकी सूचना पहले देनी चाहिए थी। इस कारण उन्हें नोटिस जारी करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, कोल्ड चेन का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने व परिसर में सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. पराग कुमार, राहुल कुमार, जय कृष्ण, स्टाफ नर्स प्रीति कुमारी रहे।
विज्ञापन

तीन दिन में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरा करें
हरपालपुर। सीएमओ रविवार को सीएचसी पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति समीक्षा की। कहा कि तीन दिन के अंदर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण करें। लक्ष्य पूरा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। यहां डॉ. हसमुद्दीन, डॉ. अजीत मणि, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें