फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मेडिकल स्टोर संचालक के घर से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो-36- चोरी के बाद खुली अलमारी दिखाती हरिश्चंद्र की पत्नी माया - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव कनौरा आंट में शनिवार रात मेडिकल स्टोर संचालक के घर से चोरों ने नकदी-जेवर पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कनौरा आंट निवासी हरिश्वंद्र ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर चलाता है। शनिवार रात वह पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। जीने का ताला बंद था। देर रात चोरों ने घर को अपना निशाना बनाया।
जीने का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर आ गए। चोरों ने अलमारी में रखे पत्नी के जेवर व 20 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह उठने पर जीने का ताला टूटा मिला, नीचे उतरने पर कमरे खुले और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

उसके देखा, तो घर के पीछे चोरों के पैरों के निशान थे। उसने बताया कि इससे पहले में भी उसके घर में दो बार चोरी हो चुकी है। पुलिस अभी तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। एसओ दीपक शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें