फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: बिजली विभाग की टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, बाल-बाल बचे कर्मी

Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
फोटो-31- कोतवाल को जानकारी देते अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता मौजूद विद्युत कर्मी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन

हरदोई जिले के संडीला कस्बे में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल जमा करने पहुंची टीम पर एक युवक ने लाल मिर्च फेंक दी। इससे टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी। युवक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


अवर अभियंता राज कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को मोहल्ला मानस नगर चक्कर रोड पर बकाया बिजली बिल जमा करने के अभियान के तहत उपभोक्ताओं के बिलों की जांच की जा रही थी। टीम में शिवकांत, नन्हा, संविदा कर्मी गोकुल शामिल थे।

टीम मानस नगर निवासी रंजीत कुमार के घर पर पहुंची और उपभोक्ता से बकाया 7073 रुपये बकाया के जमा करने के लिये कहा, तो वह मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रंजीत घर से चाकू लेकर आया और लाल मिर्च मुंह पर फेंक दी और मौके से भाग गया। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें