फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः 21 उपनिरीक्षक, 31 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से एसपी राजेश द्विवेदी ने बुधवार को 21 उपनिरीक्षक, 31 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

एसपी ने रेलवेगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता को लालपालपुर चौकी भेजा है। वहां तैैनात संतोष शुक्ला को रेलवेगंज चौकी की जिम्मेदारी सौपी है। संडीला चौकी प्रभारी बालेंद्र मिश्रा को राघवपुर चौकी प्रभारी, वहां तैनात योगेंद्र सिंह को गंज जलालाबाद चौकी प्रभारी बनाया है।
पाली मे तैनात आदित्य मौर्या को कुरसठ चौकी प्रभारी, यहां तैनात मुइन खां को शहर कोतवाली भेजा गया है। पाली से कैलाश यादव को चौकी प्रभारी गोपामऊ, मल्लावां से प्रमोद पाल को कोतवाली शहर, हरपालपुर से रामलखन अवस्थी को शाहाबाद की सरदारगंज चौकी भेजा है।
विज्ञापन

संडीला के एसएसआई रमेश सेंगर को कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। नदीम को सांडी कस्बा चौकी, संदीप यादव को पाली से सांडी, वीर प्रताप सिंह को सांडी से टड़ियावां भेजा गया है।
इसके साथ ही बिलग्राम से हृदय नारायण को पाली, जितेंद्र सिंह को मझिला से मल्लावां, श्रीपति मौया को अतरौली से पाली, महेंद्र सिंह को सेमरा चौकी से लोनार भेजा गया है।
बघौली कस्बा के चौकी प्रभारी रामानंद मिश्रा को एसएसआई पिहानी, यहां तैनात मारकांडेय पांडेय को बघौली चौकी प्रभारी बनाया गया। लोनार से धीरेंद्र यादव को सेमरा चौकी, लाइन से राकेश शुक्ला को पाली थाने भेजा गया है। इसके अलावा 31 सिपाही व हेड कांस्टेबिलों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें