फोटो-18- आवासो का एक्सीएन राघवेन्द्र गुप्ता से जानकारी लेती सीडीओ आकांक्षा राणा
- फोटो : HARDOI
गोपामऊ। करोड़ों खर्च होने के बाद भी आईएचएसडीपी योजना के आवास अधूरे पड़े हैं। यह देख कर सीडीओ आकांक्षा राना ने बुधवार को कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से खासी नाराजगी जाहिर की।
क नगर पंचायत क्षेत्र में 144 आवासों का काम 2009 में शुरू हुआ था। जिलाधिकारी से लेकर कई अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। हर बार कार्य पूर्ण न होने पर ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए लेकिन नतीजा आज तक सिफर है।
बुधवार को सीडीओ इन आवासों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थीं। निर्मित आवासों में बिजली, पानी के कार्य अधूरे थे। इस पर सीडीओ ने प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस राघवेंद्र गुप्ता से नाराजगी जताई।
यह भी कहा कि जल्द ही कार्य पूर्ण कराकर पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटित कराए जाएं। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 144 आवासों में एससी/एसटी के 84, सामान्य के 49, ओबीसी के 11 लाभार्थियों को आवंटित किया जाना है। इसमें लाभार्थी को अंशदान भी देना पड़ेगा।