फोटो-24- पिहानी के खुरमुली में चोरों द्वारा काटी गई सेंध दिखाता युवक
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे के मोहल्ला खुरमुली में बुधवार रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर नकदी-मोबाइल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मोहल्ला खुरमुली निवासी इस्लामुद्दीन ने बताया कि वह आठ भाई हैं। सभी का परिवार एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहता है। बुधवार को बारिश होने के चलते मौसम ठंडा था।
इस कारण वह रात में पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। देर रात चोरों ने मकान की दीवार में सेंध लगा दी। सेंध लगाकर अंदर पहुंचे चोर उसके कमरे में टंगे कपड़ों से 10 हजार रुपये नकद व मोबाइल पार कर ले गए।
सुबह कपड़े पहनने के लिए उठाने पर नकदी-मोबाइल गायब मिला। वहीं दीवार में सेंध लगी देख उसके होश उड़ गए। उसने कोतवाली में सूचना दी। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।