फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत पांच घायल

विज्ञापन
फोटो-12- हादसे के बाद क्षति ग्रस्त कार - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए लखनऊ भेजा। रास्ते में चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिहार के जिला छपरा के थाना सोनपुर के मियांबाग निवासी इरशाद (38) परिवार के साथ दिल्ली लाल किला और आगरा ताजमहल देखने गए थे। रविवार देर रात वह कार से घर वापस जा रहे थे।
कार इरशाद का भतीजा तौहीद (23) चला रहा था। कासिमपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 259 जाहिदपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में चालक तौहीद, इरशाद उसकी मां साबरा बेगम (53) बेटा आसिफ, (9), बेटी सोनी खातून (10), बेटा जुम्मन (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर यूपीडा कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से लखनऊ भेजा। रास्ते मेें चालक तौहीद ने दम तोड़ दिया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि यूपीडा कर्मियों के सहयोग से खड्ड से कार निकलवा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें