फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः कार अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-30- खंती में गिरी कार को बाहर निकलती जेसीबी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली-माल मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने सभी को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के सलीम नगर निवासी अभिषेक (19) शुक्रवार शाम अपने साथी संदीप (21), रवि (25) के साथ कार से अतरौली आए थे। देर शाम सभी कार से वापस जा रहे थे। रास्ते में अतरौली-माल मार्ग पर मिश्री खेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह परिजनों ने जेसीबी की मदद से कार को खंती से बाहर निकलवाया। प्रभारी एसओ वहीद अहमद ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें