फोटो-11- मृतक मुकुल की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
संडीला। लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पार करते समय पूर्वी केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से सराफा व्यापारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन व जीआरपी ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला पुरानी स्टेट बैंक निवासी मुकुल (26) सराफा व्यापारी था। मंगलवार देर शाम वह मोहल्ला सुंबा बाग से वापस घर की और जा रहा था। लखनऊ- दिल्ली रेलवे ट्रैक पार करते समय पूर्वी केबिन के पास वह पंजाब मेल की चपेट में आ गया।
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। जीआरपी को युवक की तलाशी के दौरान जेब में मोबाइल मिला। इससे घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी हो चुकी थी। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ है।