फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः नहीं मिली भैंस, दूसरी शादी करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परियल गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को दूसरी शादी करने की धमकी देकर प्रताड़ित किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव हसुआ जानू निवासी राजवीर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि बेटी सुधा दोनों पैरों ने दिव्यांग है। उसकी एक वर्ष पूर्व बेटी की शादी शाहाबाद के परियल गांव निवासी सूरज के साथ की थी।
शादी में उसने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी पति दहेज में भैंस की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहा था। आए दिन दूसरी शादी करने की धमकी देता था।
विज्ञापन

दामाद की हरकत से बेटी परेशान हो गई है। वह इन दिनों मायके में है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें