फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः गाली देने का विरोध करने पर भाई को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के पलिया पुरवा गांव में मंगलवार रात गाली देने के विरोध पर भाई ने भाई को पीट दिया। जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में लात मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पलिया पुरवा गांव निवासी रामनरेश (48) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात उसका छोटा भाई लालाराम नशे की हालत मेें घर आया। वह बिना वजह रामनरेश को गालियां देने लगा। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। जिसमें लालाराम ने लात घूसों से राम नरेश की पिटाई कर दी। इस दौरान सीने में लात लगने से राम नरेश की मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी मीना ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसकी रिपोर्ट में पसली टूटकर हृदय में घुसने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ छोटेलाल ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें