हरदोई। सोमवार देर रात कटरा बिल्हौर हाईवे पर कन्हारी गांव के पास एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर जिला फर्रुखाबाद के नगला हूंसा थाना अमृतपुर निवासी सवार सुनीत शर्मा उर्फ पप्पू (32) और श्याम (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी सवायजपुर जाया गया। यहां डॉक्टरों ने सुनीत को मृत घोषित कर दिया। श्याम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चला रहा सुमित हेलमेट लगाए था।
हादसे में हेलमेट भी टूट गया। रूपापुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।