फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Tue, 13 Sep 2022 04:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
फोटो-14- मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इकनौरा गांव के पास मंगलवार दोपहर एचटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई।सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मलौथा गांव निवासी मासूम (25) राजमिस्त्री था। मंगलवार सुबह वह बाइक से जगकपुरवा गांव मेें मकान बनाने गया था। दोपहर में वह खाना खाने के लिए घर जा रहा था। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इकनौरा गांव के पास सड़क पर एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा था। वह तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। मृतक के परिवार में पत्नी हुमेरा के अलावा दो बच्चे हैं। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि कर्मचारियों को बुलाकर तार जुड़वा दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रोते-रोते गिरा और बेहोश हो गया भाई
टूटे तार की चपेट में आकर बड़े भाई की मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा छोटा भाई वाजिद रोते-रोते जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे होश में लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक वह नहीं उठ सका। इस पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें