फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
फोटो-18- मृतक यशराज की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में सरकुलर मार्ग पर शनिवार शाम कोचिंग पढ़कर साइकिल से जा रहे छात्रों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी यशराज मिश्रा (12) कक्षा सात का छात्र था। वह सरकुलर मार्ग स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। शनिवार दोपहर वह अपने साथी दिव्यांश शुक्ला (12) के साथ मिल कालोनी कोचिंग पढ़ने गया था। शाम को कोचिंग पढ़कर दोनों एक ही साइकिल से घर लौट रहे थे।
रास्ते में सरकुलर मार्ग पर स्थित किसान बाजार के पास पीछे से गेहूं लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर छात्रों के परिजन भी आ गए। डॉक्टरों ने यशराज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक यश दो भाई था। घटना से उसके घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-19- घायल दिव्यांश- फोटो : HARDOI

फोटो-20- जिला चिकित्सालय में पंचनामा भर्ती पुलिस- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें