फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ढाबा पर संदिग्ध हालात में कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र मेें जहानीखेड़ा के पास स्थित एक ढाबा पर काम कर रहे कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ढाबा मालिक की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीतापुर के पिसावां थाने के कोटरा बेदीखेड़ा गांव निवासी सुनील (30) पिहानी के जहानीखेड़ा में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर संचालित ढाबा पर खाना बनाने का काम करता था।
मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुनील अविवाहित था। वह चार भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने बताया कि ढाबा मालिक ने उन्हें अस्पताल में मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जबकि ढाबा पर ही सुनील मौत हुई है। कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें