फोटो-22- पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : HARDOI
संडीला। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी अमित की ससुराल संडीला के चंदपुर मल्हेरा में थी। वह तीन फरवरी को ससुराल जाने के लिए घर से निकला था।
आठ फरवरी को संडीला के बेतवा नाले में उसका शव मिला था। पिता रामप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
घटना के बाद से आरोपी फरार थे। रविवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान चंदपुर निवासी सुरेंद्र और सुखविंद्र को अटवा भसेन मार्ग के पास से गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी व एक अन्य आरोपी अभी फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।