फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः आरोप : कार में युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। दूध लेकर घर जा रही किशोरी को एक युवक ने कार में डालकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता की मां ने कोतवाली में शिकायत की, तो इससे नाराज आरोपी के परिजनों ने किशोरी के पिता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि मंगलवार रात उसकी 13 वर्षीय बेटी गोड़ा (जानवर बांधने का स्थान) से दूध लेकर घर आ रही थी। रास्ते मे गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया।
वह बेटी का मुंह कपड़ा ठूंसकर उसे पास खड़ी कार में उठा कर ले गया। उसने बेटी के साथ कार में दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और चला गया।
विज्ञापन

बदहवास हालत में घर आई बेटी ने घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, पुलिस से शिकायत करने की जानकारी होने पर आरोपी के परिजनों ने पति की पिटाई कर दी।
गुरुवार को उसने फिर कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई थी। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें