फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः स्कूल में घुसकर मारपीट, शिक्षामित्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को कुछ लोगों ने घुसकर शिक्षामित्र समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। शिक्षामित्र ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव श्यामपुर निवासी प्रभात ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। गुरुवार सुबह वह प्रार्थना करा रहा था।
इस दौरान गांव निवासी नन्हे भैया, विजय कुमार, प्रशांत ने विद्यालय में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसकी और कक्षा पांच की छात्रा नंदिता और उसके पिता त्रिलोकी नाथ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

जिसमें वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें