फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः नकली खाद बनाने वाले आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नकली खाद की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद कृषि विभाग ने जिले में कर्मचारियों का नेटवर्क सक्रिय किया है। इधर पुलिस ने मामले में जनता पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री रहे शारदा भक्त सिंह के पौत्र सोनू सिंह उर्फ सोमेंद्र प्रताप सिंह समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर अफसरों के नाक के नीचे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में चल रहे नकली खाद के खेल ने जिम्मेदारों पर सवालिया निशान लगा दिए है। पूरे खेल में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के कुछ लोगों के शामिल होने की आशंका है।
कृषि विभाग के अधिकारियों और पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात छोटा चौराहा स्थित एक कोठी में छापा मारकर 59 बोरी नकली खाद और 53 बोरियों में नकली खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल पकड़ा था। डीएम एमपी सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार के अनुसार सफेद सीमेंट, सल्फर, कैल्शियम समेत खाद बनाने की सामग्री मिली थी। इसके अलावा 10 बोरी सफेद सीमेंट व 49 बोरियों में काले रंग की दानेदार सामग्री मिली है। बरामद केमिकल से नकली खाद बनाई जा रही थी।
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पूरे मामले में कई बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है। जिसमें नकली खाद की बिक्री के ठिकानों को लेकर कुछ चीजों को रडार पर लिया जा रहा है।
इस मामले में आरोपी सोमेंद्र सिंह उर्फ सोनू, प्रेम प्रकाश, अनंतराम, अरविंद, नन्हे लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें