फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता- पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे में पलिया तिराहे पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के भज्जीपुर गांव निवासी सर्वेश (55 ) शुक्रवार को पुत्री अंजली (25) को लेकर दामाद के यहां फर्रुखाबाद के भरैयापुर गांव जा रहा था। रास्ते में हरपालपुर कस्बे में पलिया तिराहे के पास सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए।
दूसरी बाइक के सवार को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। बाइक चला रहा सर्वेश हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सर्वेश की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें