हरदोई। शाहाबाद से करेला और खीरा बेचकर बाइक से लौट रहे किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर के मजरा हड़ईपुर निवासी मिथुन (30) खेती करता था। गुरुवार को मिथुन करेला, खीरा बेचने के लिए बाइक से शाहाबाद गया था। शाहाबाद से खीरा और करेला बेचकर वापस बाइक से गांव जा रहा था। शाहाबाद-अनंगपुर मार्ग पर ग्राम पिपरिया के किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी दो पुत्र और एक पुत्री है।