फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई । मवेशी चराने गए किशोर की गंगा में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने शव तलाश कर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरवाकुल्ली के मजरा देवीपुरवा निवासी अंकित (15) शनिवार को दोपहर बाद गांव के निकट ही गंगा नदी के किनारे मवेशी चराने गया था। अंकित नदी के किनारे खड़ा था इसी दौरान अचानक मिट्टी का कटान हो गया। इससे वह गंगा में चला गया। आस पास मवेशी चरा रहे अन्य लोगों ने घटना देखी तो सूचना अंकित के पिता महेश व अन्य परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रात में अंकित का शव गंगा से निकाल लिया। रविवार की सुबह पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंकित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें