फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रतापनगर-हरदोई मार्ग पर कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भौता कमालपुर निवासी आलोक मिश्रा उर्फ मोनू (32) अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लादकर ले जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर भगत गांव के पास ट्राली के पहिये का बोल्ट निकल गया। इस पर वह बोल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार के पंजीकरण संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें