फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Hardoi News: हरदोईः दिन दहाड़े बैंक मित्र से रुपयों भरा बैग लूटा

फोटो-18- लूट का शिकार बैंक ऑफ बडौदा का बीसी संचालक राहुल त्रिवेदी - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में ग्राम नगला गणेश के पास तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े बैंक मित्र (बीसी) से 3.10 लाख रुपये वाला बैग लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।

थाना मझिला के गांव हाथीपुर निवासी राहुल त्रिवेदी आंझी स्टेशन के पास बीसी केंद्र का संचालन करते है। बुधवार सुबह वह अपने घर से रुपये का झोला लेकर बाइक से केंद्र पर जा रहे थे।
नगला गणेश के पास एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पहले उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन राहुल ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी। तब बदमाशों ने दो फायर करते हुए लात मारकर राहुल को बाइक से गिरा दिया।

इसके बाद रुपये वाला झोला छीन कर भाग गए। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एएसपी दुर्गेश सिंह, सीओ हेमंत उपाध्याय, कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल बीसी संचालक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें