फोटो-29- दूध डेरी की जांच करते सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार व टीम के सदस्य।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध डेरियों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 50 नमूने लिए। इनकी जांच मोबाइल वैन में कराई, तो 14 नमूने फेल निकले।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में उनके नेतृत्व में विभागीय टीम ने दूध डेरियों की जांच की। यहां जांच के लिए विशेष रूप से आई मोबाइल लैब के जरिये 50 सैंपल संग्रहित कर मौके पर जांच की गई।
जिसमें 14 सैंपल मानक अनुरूप नहीं पाए गए। इसके अलावा चार दूध डेयरियों से लिए गए नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, राम किशोर एवं खुशीराम वर्मा मौजूद रहे।
मोबाइल लैब वैन के माध्यम से आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एसडीएम डीपी सिंह ने वैन को ग्रामीण क्षेत्रों में जांच करने व जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।