फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सरकारी कृषि बीज भंडार से 50 बोरी गेहूं बीज चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Nov 2022 06:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बीज भंडार में चोरी के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र में सोमवार रात राजकीय कृषि बीज भंडार के कमरे की कुंडी काटकर चोर गेहूं बीज की 50 बोरी चोरी कर ले गए। सुबह एडीओ कृषि ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मुड़ियाखेड़ा गांव में राजकीय कृषि बीज भंडार है। इन दिनों किसानों को बांटने के लिए यहां गेहूं के बीज की बोरियां लगी हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात चोरों ने राजकीय बीज भंडार के कमरे की कुंडी काटी और अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में लगी गेहूं की 50 बोरियां पार कर दीं। मंगलवार सुबह पहुंचे एडीओ कृषि गुरु प्रसाद भार्गव को कक्ष की कुंडी कटी मिली। अंदर देखने पर बोरियां गायब थीं। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। एडीओ कृषि ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें