सांडी। थाना क्षेत्र के गांव कलक्टरपुरवा की एक महिला की बैग में रखे 24 हजार और खाते से चार हजार रुपये खाते से निकल गए। पीड़िता के पति ने बैंक मित्र पर रुपये गायब करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
गांव कलक्टरपुरवा परौंची निवासी सतीश चंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी का दामाद बैंक मित्र है। बुधवार को वह उसके घर गया था। खाते से रुपये निकलवाने की बात कहकर पत्नी को झांसे में ले लिया।
पत्नी का अंगूठा लगवाकर 5000 रुपये खाते से निकाल कर दे दिए। खाते में एक हजार रुपये और होने की बात कहकर उसने 4000 रुपये निकाल लिए।
आरोप है कि पास में रखे बैग में रखा आलू बिक्री का 24 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये के बारे में पूछने पर वह मौके से भाग गया। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।