फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दहेज में नहीं मिले 20 लाख, डाक से भेजा तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने डाक के जरिये पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नुमाइश पुरवा निवासी वसीम ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी फराह खान का निकाह दो वर्ष पूर्व उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के गांव करवा निवासी परवेज अहमद के साथ किया था।
निकाह में उसने एक कार, 2.51 लाख रुपये, जेवर आदि उपहार दिए थे। इसके बाद भी ससुराली संतुष्ट नहीं थे। वह 20 लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सात जुलाई को दामाद बेटी को नुमाइश चौराहा पर छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन

उसने अब डाक के जरिये पत्र भेजकर बेटी को तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद से बेटी मानसिक रूप से परेशान है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटी के पति परवेज अहमद, ससुर अब्दुल मजीद, ननद साबिया, जेठ अशफाक, जेठानी जुबैदा, आरिफ जमां के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें