फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 2.42 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Oct 2022 04:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के सैलापुर गांव की एक युवती से स्वास्थ्य विभाग में एएनएम और मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने 2.40 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव सैलापुर निवासी शालिनी ने पुलिस को तहरीर दी। वह लखनऊ के एक अस्पताल में नौकरी करती है और बुद्धेश्वर चौराहे के पास किराये पर कमरा लेकर रहती है। 15 जून को मल्लावां थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी धीरज सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी।

आरोप है कि किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में एएनएम के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। उसने फार्म भरवाया और इसके एवज में दो लाख रुपये ठग लिए लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उसने मेट्रो में नौकरी लगवाने के लिए 42 हजार रुपये और लिए।
विज्ञापन


इस बार भी काफी दिनों तक इंतजार करने के बाद नौकरी नहीं लगी, तो उसने पूछताछ की। वह लगातार टकराता रहा। रुपये मांगने पर टालमटोल करने लगा। थानाध्यक्ष सुव्रत नारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें