फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः अंतर जनपदीय गोकश गिरोह के 14 शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-25- पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ की सर्विलांस टीम व हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को अंतर जनपदीय गोकश गिरोह के 14 शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्कॉर्पियो, तीन बाइक, अवैध शस्त्र, डीसीएम, नकदी और 16 गोवंश मिले हैं।
विज्ञापन

31 अक्तूबर व एक नवंबर को मल्लावां और कासिमपुर क्षेत्र में गोवंश से लदे हुए कंटेनरों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बघौली के नेतृत्व में गठित टीमों के साथ पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ की सर्विलांस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर प्योंदी थाना बघौली के जंगल में घेराबंदी करके गो तस्करों अनवर, बबलू, आरिफ, राजकुमार, जुबैर, रमजान, सुनील को पकड़ लिया।
इनके पास से 31,860 रुपये नकद, तीन तमंचे, तीन चाकू और रस्सी मिली। पकड़े गए शातिरों ने बताया कि उन्होंने सिधुरिया (थाना बघौली) में गोवंशों को काटकर उनका मांस बिक्री करने के लिए अपने साथियों को दिया था।
इस मामले में थाना बघौली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं। पकड़े गए लोगों ने एक अन्य गिरोह के बारे में भी सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना कछौना की टीम ने कटिया मऊ मोड़ से करीब जंगल से हसीन, कमलू, इस्लाम, मुकर्रम, फिरोज, शमीम व मोहर सिंह को गिरफ्तार किया।
इनके पास से 16 गोवंश, एक डीसीएम, दो तमंचे, कारतूस, रस्सी, दो बाइक व 4,560 रुपये नकद मिले। गिरफ्तार किए गए कमलू और हसीन पर दो मुकदमे दर्ज हैं और इनामी अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें