फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः 14 किसानों को पराली जलाते पकड़ा, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खेतों में फसल अवशेष जलाने में प्रशासन की टीम ने 14 किसानों को पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूली गया है। इसके साथ ही हिदायत दी गई है कि दोबारा पराली जलाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

खुले में पराली जलाने से वातावरण में बड़ी मात्रा में जहरीले प्रदूषक उत्सर्जित होते हैं। जो फेफड़ों की कार्यक्षमता को काफी प्रभावित करते हैं। इसलिए शासन ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। इसके साथ ही प्रशासन भी किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए गांव-गांव गोष्ठी आयोजित कर उन्हें जागरुक कर रहा है। इसके बाद भी किसान पराली जला रहे हैं।
जिले में ऐसे 14 मामले सामने आएं हैं, जहां किसानों ने खेतों में पराली जलाई है। तहसील बिलग्राम के गांव फैजपुर कंपू में एक घटना व माधौगंज ब्लॉक के गांव बुधनी सरैया, कुरसठ खुर्द, क्योटी ख्वाजगीपुर एवं काल्हामऊ में एक-एक घटना सामने आई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही शाहाबाद के गांव पिपरौला व अतरंजी सीसाला में एक-एक घटना, ब्लॉक कोथावां के गांव कुर्सी में एक, कछौना ब्लॉक के गांव कटका में एक, ब्लॉक बावन के गांव ऐजा, बैजना डहेलिया एवं गंगौली में एक-एक घटना घटित हुई है। इन सभी से जुर्माना वसूला गया है।
जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जनपद में तीन हार्वेस्टर मशीनें जब्त की गई हैं। इसमें शाहाबाद के गांव मझिला में बख्तावर सिंह निवासी रामपुर कौढ़ा, गांव परेली के दिलबाग सिंह, गांव पिपरोला में बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के कंबाइन मशीन चलाते पाए गए। इनकी मशीनों को थाने में सीज करके खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें