हरदोई। श्री राम जानकी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने हनुमान जी का पूजन-अर्चन, वंदन किया।
कार्यक्रम में भक्तों ने सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जी महाराज का पूजन व महाअभिषेक राकेश अग्रवाल व मीरा अग्रवाल ने किया। पुजारी मैथिली शरण शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। हनुमान जी का अद्भुत श्रंगार कर छप्पन भोग लगाकर नैवेद्यअर्पण किया गया।
जन्म की महाआरती हुई, इसके बाद प्रार्थना स्तुति भजन एवं बधाई गाई गई। जियो जियो महारानी अंजनी तेरो लाल, राम रंगीले परम हठीले महासंभु प्रगट्यो तेरो बाल, जियो सुत तेरो केसरी रानी, पुत्र सपूत दूत सियावर को राम रसिक रस सानी भजनों के साथ जन्म उत्सव मनाया गया व प्रसाद वितरण किया गया।
पं. विनीत पांडे,पं. श्याम सुंदर शुक्ला, हरिओम गुप्ता, संजय गुप्ता, आदित्य गुप्ता, दिलीप गुप्ता, कैलाश गुप्ता, खुशीराम गुप्ता, रमेश मंत्री, सुरेश दीक्षित, रामसेवक गुप्ता, उदय अग्रवाल, विनोद गुजराती, मनोज गुप्ता, राकेश शुक्ला, नरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।