फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ से फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। युवक ने नखासा बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही घर में मातम पसर गया। युवक ने ऐसा किस वजह से किया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के बढ़ैय्यन पुरवा निवासी रजनीश (32) पुत्र रामबली मेहनत-मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा था। शुक्रवार की देर शाम वह घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी पता चला कि नखासा बाग में किसी युवक का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटक रहा है। इसकी जानकारी होते ही रजनीश के घर वाले भी वहां पहुंच गए।
शव की शिनाख्त रजनीश के रूप में की गई। उसने ऐसा किस वजह से किया, इस बारे में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें