फोटो-28- गंगा किनारे राजघाट पर लगी श्रद्घालुओं की भीड़। संवाद
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। गुरुपूर्णिमा पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने राजघाट पहुंचकर गंगा स्नान और पूजन किया।
गुरुपूर्णिमा पर गुरु की पूजा के साथ ही गंगा स्नान की भी विशेष मान्यता है। रविवार को पूरे दिन राजघाट पर स्नान-दान का क्रम जारी रहा। शाम तक घाट पर भीड़ रही। मेले सा नजारा दिखा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ एसआर कुशवाहा व कोतवाल अमरजीत सिंह समेत पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए जागरूक भी किया गया।
फोटो-29-राजघाट पर गंगा स्नान के दौरान गुरु पूर्णिमा पर कुछ ऐसा रहा नजारा। संवाद- फोटो : HARDOI