फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परचून दुकानदार ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर देहात कोतवाली क्षेत्र में लालपालपुर के पास ट्रेन के आगे कूदकर परचून दुकानदार ने खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी निवासी अभिषेक (24) अहिरोरी तिराहे पर परचून की दुकान चलाता था। मंगलवार को सुबह उसने देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक ढाबे के पास से निकली रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। अभिषेक की शादी सात माह पहले ही हुई थी। घटना का पता चलने पर पत्नी कोमल बदहवास हो गई। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें