फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से नानी की मौत, नाती समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र में करावां मार्ग पर भैंसटा पुल के पास बाइक की टक्कर लगने से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि नाती व दूसरी बाइक का चालक घायल हो गया।
पिहानी थाना क्षेत्र के इटारा गांव निवासी जदुरानी (70) अपने नाती शाहजहांपुर जनपद के कोतवाली शहर क्षेत्र के कटरा मिरानपुर निवासी रामजी के साथ दवा लेने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जा रही थी। रास्ते में पिहानी थाना क्षेत्र के करावां रोड पर भैंसटा पुल के पास सामने से आ रहे पिहानी थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी सुनील की बाइक से टक्कर हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से जदुरानी व उनका नाती रामजी दूसरी बाइक चालक सुनील घायल हो गए। जदुरानी की हालत नाजुक होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। जदुरानी के दो पुत्र सुनील व सीताराम हैं। सीताराम किसी मामले में जिला कारागार में बंद है।
अपने छोटे पुत्र सुनील के साथ रहती थी। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें