तालग्राम। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए समाजवादी पार्टी पीडीए जन पंचायत पखवाड़ा चला रही है । इसके तहत छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव हसनापुर, रोहली में रविवार को जन पंचायत हुई। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों, नौजवानों को गुमराह कर रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया गया था, आज यही चरम पर है। सत्ता में आने के पहले सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। सरकार महंगाई से ध्यान हटाने के लिए कभी राम मंदिर तो कभी मथुरा-काशी के नाम पर लोगों को बांटने में लगी हुई है। आज किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं। आम नागरिक की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है।
इस दौरान अंकुर सिंह, संतोष नायक, उदय, विनायक, किताब सिंह नायक, अमर सिंह, बृजेश, अर्पित शुक्ला, मदन सिंह यादव, नीरज पाल, सनोज, सुघर सिंह पाल, राम अवतार प्रजापति, राकेश यादव, रामनाथ, बेचेलाल, चरण सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान सर्वेश कुमार, भोला यादव, सत्येंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।