फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बसपा नेता पवन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा से चुनाव लड़ने वाले पवन रस्तोगी के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक पवन रस्तोगी के खिलाफ विभिन्न मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

बसपा में जाने से पहले पवन रस्तोगी बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि संगठनों से जुड़े रहे। वे बसपा में जाने से पहले भाजपा में थे। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर बसपा से चुनाव लड़ने पर उन्हें 3194 वोट मिले थे।
चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस की तरफ से उनके खिलाफ की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर के मोहल्ला चौक निवासी बसपा नेता पवन रस्तोगी के खिलाफ पूर्व से विभिन्न धाराओं के आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें