मल्लावां। तेरवाकुल्ली चौराहे पर बुधवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का शटर तोड़कर तकरीबन पांच लाख रुपये माल पार कर दिया।
बिलग्राम क्षेत्र के गांव परसोला निवासी अमीन की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान तेरवाकुल्ली चौराहे पर एएम इलेक्ट्रॉनिक के नाम से है। इसमें वह मोबाइल व इनवर्टर बैटरी बेचने का भी काम करते हैं। बुधवार की रात को चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर कीपैड 150 मोबाइल, एंड्रायड 12 मोबाइल फोन, सात इनवर्टर व बैटरी सहित व अन्य सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह जब लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा तो आमीन को फोन कर जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे आमीन ने देखा तो उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान गायब था। पीड़ित की ओर से पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। क्षेत्र में आए दिन हो रही लूट व चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है।
कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।