फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मोहब्बत की दुकान से निकल रहा भ्रष्टाचार का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपाइयों ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के भ्रष्टाचार के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को धरना दिया। कांग्रेसी सांसद के घर से मिली नकदी को लेकर कलक्ट्रेट परिसर के बाहर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि मोहब्बत की दुकान से भ्रष्टाचार का माल निकल रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दिया है। मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की गारंटी दी है। कांग्रेस अब जनता के हक पर डाका नहीं डाल पाएगी। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उनके पास धीरज साहू जैसे कितने और सांसद हैं जो अपने पास रुपयों की जमाखोरी किए हैं।
धरने में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, कर्मवीर सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओमवर्मा, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, राजाबक्श सिंह, सुभाष पांडेय, अलका गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिला मंत्री अजय शुक्ला, जयदेवी राजपूत, डा. अनुज गुप्ता, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें