हरदोई। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फायदा नहीं हुआ है। पांच दिनों से पिजड़े में बकरी को बंद है, ताकि उसका शिकार करने के लिए तेंदुआ आएगा और कैद कर लिया जाएगा। इसके बाद भी तेंदुआ पकड़ से दूर है।
सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान, बेहटी चिराग से बघराई की ओर तेंदुए को देखे जाने की लोगों में चर्चा है। लोगों में अभी भी तेंदुआ को लेकर दहशत बरकरार है। लोग शाम के समय खेतों की ओर निकलते हैं तो हाथ में टॉर्च, लाठी लेकर झुंड के साथ निकल रहे हैं। शाम होते ही बच्चों को घरों के अंदर बंद कर लिया जाता है, ताकि तेंदुआ के हमले से उनको बचाया जा सके।
वहीं, वन विभाग की टीम का दावा है कि अब तेंदुआ निकल गया है। फिर भी उसको पकड़ने के लिए मुरौली कठे रियान गांव में पिंजरा रखा गया है। पिजड़े में एक बकरी को बंद किया गया है। इससे अनुमान है कि तेंदुआ जब उस बकरी को खाने आएगा तो पिंजरे में घुसेगा। उसी वक्त उसे पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए रात-दिन में वन विभाग के दो कर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रकाश कुरील ने बताया कि लगातार तलाश की जा रही है।