फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईी : सिम देने के बहाने लिए दस्तावेज,निकाला लाखों का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के चठिया गांव में कैंप लगाकर सिम देने आए तीन युवकों ने आठ लोगों से सिम देने के बहाने दस्तावेज ले लिए। इसके बाद नए खाते खोलकर धोखाधड़ी कर निजी बैंक से लोन ले लिया। बैंक का नोटिस आने पर जानकारी होने पर पीड़ितों के होश उड़ गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चठिया निवासी अनीता ने बताया कि 27 जून 2022 को गांव में कैंप लगाकर सिम दी जा रहीं थी। इसमें पिहानी कस्बे के मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी अंकित पासी, मिश्राना निवासी संघप्रिय गौतम, मझिला के ग्राम कुल्लई निवासी मुकेश कैंप में 30 रुपये लेकर सिम दे रहे थे। बताया कि उसने व गांव के रिषीकांत, रंजीत, सत्यकुमार, शिशुपाल समेत आठ लोगों ने सिम खरीदी थी।
आरोपियों ने सभी से एक फोटो, आधार कार्ड व फिंगरप्रिंट लिया। सिम देकर गांव से चले गए थे। इसके बाद आरोपियों ने मुंबई की एक निजी बैंक में सभी के नए खाते खुलवाकर लाखों का ऋण ले लिया।
विज्ञापन

20 दिनों बाद डाक द्वारा बैंक का नोटिस आने के बाद सभी को ऋण लिए जाने की जानकारी हुई। खातों की जांच कराने पर कि किसी के नाम के खाते में 20 हजार तो किसी के खाते में 25 हजार रुपये जमा मिले। पीड़ितों का कहना है कि ये खाते उन्होंने कभी नहीं खुलवाए। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें