फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक में फंसकर घिसटी बच्ची, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार काेतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानपुर से हमजा मार्ग पर सड़क पार कर रही बच्ची को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बच्ची कुछ दूर तक बाइक के साथ घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घाेषित कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर हमजा निवासी हीरालाल की पुत्री रोशनी (6) शुक्रवार शाम गांव में ही खेल रही थी। मानपुर से हमजा जाने वाली सड़क को इसी दौरान पार करने लगी। इसी बीच आए गांव निवासी बाइक सवार ने रोशनी को टक्कर मार दी। रोशनी के ताऊ लेखराज के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद रोशनी बाइक में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। कुछ देर बाद वह छूट गई। गंभीर रूप से घायल रोशनी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका दो बहनों में छोटी थी। लोनार के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देने की बात परिजनों ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें