फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती का अधजला शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sat, 07 Jan 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले में हरियावां थानाक्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव को माइनर की पटरी पर फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए शव को पुआल से जलाने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुटे।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। शनिवार रात करीब आठ बजे लोगों ने हरियावां थाने के डगरहा गांव के बगल में पिहानी रजबाहा माइनर के किनारे शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई।
रात में ही एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी भी मौके पर पहुंचे।

लोगों ने बताया कि शव को करीब सात बजे फेंका गया था। पास में ही जली हुई पुआल पड़ी थी। युवती के पैर और ऊपर का कुछ हिस्सा अधजला था। आशंका है कि शव को यहां कहीं और से लाकर फेंका गया है। पहचान मिटाने के मकसद से उसे जलाया गया। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


31 दिसंबर को भी युवती की हत्या कर फेंका गया था शव
टडियावा थाना क्षेत्र के सरखना गांव के पास एक 19 वर्षीय युवती की हत्या कर गन्ने के खेत में शव फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या, व प्राइवेट पार्ट गायब होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि पुलिस अभी इस मामले का खुलासा भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें