हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्दीखेड़ा में युवती ने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
रूद्दीखेड़ा निवासी प्रीती पांडेय (26) घर में ही रहकर घरेलू कार्यों में परिजनों की मदद करती थीं।
रविवार देर रात उसने घर के अंदर बने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने कमरे में शव लटकता देखा, तो पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। मृतका दो बहनों में छोटी थी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)