फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती का कराया धर्म परिवर्तन, जबरन खिलाया गोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरियाणा के सोनीपत से बहलाकर ले जाई गई हरदोई की युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इतना ही नहीं उसे गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी युवक ने दुष्कर्म भी किया। किसी तरह भागकर आई युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवती के पिता की तहरीर पर पांच नामजद व पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुरसा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार हरियाणा के सोनीपत में एक फैक्ट्री में काम करता था। उक्त परिवार की युवती (18) को फिरोजाबाद निवासी शोएब 17 जून 2023 को बहलाकर अपने साथ ले गया था। रविवार को युवती किसी तरह बचकर माता पिता के पास गांव पहुंची। यहां उसने परिजनों को बताया कि शोएब उसे बहलाकर ले गया था। फिरोजाबाद में धर्म परिवर्तन कराकर जबरन गोमांस खिलाया गया। शोएब ने दुष्कर्म भी किया। युवती को तलाशते हुए शोएब और उसके परिजन सुरसा थानाक्षेत्र के गांव पहुंच गए।
यहां कुछ ग्रामीणों ने अंजान लोगों को देखकर यूपी 112 पर जानकारी दे दी और आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें से तीन को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि बाकी भाग निकले। युवती के पिता की तहरीर पर शोएब, नजमा खां, आकिब, रेशमा, मेहराज और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न, विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन की धाराओं के साथ ही शोएब के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें