फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मल्लावां को सौगात, अयोध्या और दिल्ली के लिए चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नए साल के दूसरे ही दिन मल्लावां क्षेत्र के बाशिंदों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मल्लावां से दिल्ली के लिए रोडवेज की दो बसें चलाई जाएंगी, जबकि मल्लावां से अयोध्या के लिए भी एक बस चलेगी। दो जनवरी को दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन के बैनर तले मल्लावां में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह उक्त तीनों बसों के संचालन की औपचारिक घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के पास से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे निकला है। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण भी मल्लावां के पास हो रहा है। निजी वाहनों से सफर करने वालों को उक्त दोनों एक्सप्रेस-वे से काफी राहत रहती है, लेकिन बसों से सफर करने वाले लोगों को दिल्ली के लिए काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू के प्रयासों से मल्लावां से दिल्ली के बीच दो बसों चलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उक्त दोनों बसें मल्लावां से कन्नौज होते हुए अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली जाएंगी। एक बस अयोध्या के लिए भी चलेगी। अब तक हरदोई जनपद से कोई भी बस सीधे अयोध्या के लिए नहीं जा रही है। ऐसे में इसे नए साल में जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। धर्म नगरी जाने के लिए मल्लावां क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या के लिए रोडवेज बस चलवाने का आग्रह परिवहन मंत्री से किया था। दिल्ली के लिए भी दो बसों का संचालन मल्लावां के जरिए कराने का आग्रह किया था। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तीनों बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष सिंह आशू, विधायक बिलग्राम-मल्लावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें