फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की शनिवार की रात कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमिरता गांव के मजरा फतेहपुर निवासी सुधांशू (23) पुत्र अखिलेश सिंह कोलकाता में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लगभग एक वर्ष पूर्व वह घर लौट आया था। शुक्रवार को सुधांशू कंपनी में फंसे पीएफ भुगतान के लिए पाली नगर में साइबर कैफे पर ऑनलाइन आवेदन करने गया था। बाइक से घर लौटते वक्त भाहापुर पुलिया के पास बाइक फिसलने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। शनिवार की रात कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता अखिलेश ने बताया कि सुधांशू तीन भाइयों में छोटा था। वह अविवाहित था। कोलकाता से आने के बाद सुधांशू घर पर ही रह रहा था और खेती किसानी के काम हाथ बंटाता था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं भाई जयेंद्र प्रताप सिंह ने दोपहर में थाने पहुंच कर सुधांशू की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच व कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें