फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: उद्योगों की सुगमता के लिए कराएं आवश्यक निर्माण कार्य

Wed, 15 Feb 2023 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगों की सुगमता के लिए कराएं आवश्यक निर्माण कार्य
विज्ञापन

- प्रभारी मंत्री ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में किया प्रतिभाग
- कहा, एक जिला-एक उत्पाद को सरकार दे रही है बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उद्योगों की सुगमता के लिए आवश्यक निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए। जिले के प्रभारी मंत्री सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद को सरकार बढ़ावा दे रही है। उद्यमियों के आवेदनों का निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से समय से निस्तारित कराया जा रहा है।
राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यमियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि, ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बरवन रजबहे में निर्बाध जलापूर्ति के निर्देश दिए और हरदोई को स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किए जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। माधौगंज-बघोली रोड पर औद्योगिक क्षेत्र के विकास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव उद्योग प्रतिनिधियों रखा। राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने बताया कि यहां पर इन्वेस्टर मीट में 189 निवेशकों ने 8619.41 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। बैठक में सांसद जयप्रकाश, अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, प्रभाष कुमार, आशीष सिंह आशू, अलका अर्कवंशी, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ आकांक्षा राना सहित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें